आप लोगों का भी है अगर यूट्यूब चैनल है और आपकी यूट्यूब चैनल में अगर मुद्रीकरण चालू है । तब आप लोगों ने गूगल ऐडसेंस का नाम तो चुना ही होगा । गूगल ऐडसेंस का प्रयोग यूट्यूब, एडमॉब, वेबसाइट का पैसा अपने बैंक अकाउंट में लेने के लिए प्रयोग में लिया जाता है । यहा पर हम बात करते हैं यूट्यूब की । यूट्यूब पर जो भी आपको पैसे निकाले जाते हैं वह अगले महीने आपके गूगल ऐडसेंस खाते में भेज दिए जाते हैं ।
जब आप लोगों की गूगल ऐडसेंस अकाउंट में $10 होते हैं तब आपको अपना पता सत्यापित करना पड़ता है । जिसमें आप लोगों को गूगल ऐडसेंस कोड के लिए आवेदन करना पड़ता है सबसे पहले तो । जिसमें आप लोगों को सबसे पहले तो गूगल ऐडसेंस के द्वारा आपका पूरा नाम तथा आपके घर का पता मांगा जाता है इसी के साथ आपके मोबाइल नंबर भी मांगे जाते हैं । इसके साथ आप लोगों से एक सरकारी दस्तावेज मांगा जाता है यह देखने के लिए की आप 18 वर्ष के हैं यहा नहीं ।
सरकारी दस्तावेज में आप लोगों से पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस मे से कोई एक दस्तावेज अपलोड करना पड़ता है । जब आप लोग यह सभी जानकारी भर लेटे हैं तब आपको सत्यापित पर क्लिक करना पड़ता है । जब आपका पता आप लोग गूगल ऐडसेंस में अपलोड कर दें तब आपको गूगल ऐडसेंस एक मैसेज आएगा कि आपका पता देखा जा रहा है और अगर आपकी जानकारी हमें सही देखने को मिलती है । तो हम आप लोगों को गूगल ऐडसेंस सत्यापित कोड भेज देगे । उसके बाद आपको 24 घंटे के बाद या कुछ मिनट के बाद आपकी जीमेल पर गूगल ऐडसेंस का ई-मेल आता है जहा पर आपको बताया जाता है ।
आप लोगों की जानकारी गूगल ऐडसेंस सत्यापित कर पाया या नहीं और अगर आपकी जानकारी सत्यापित हो गई होगी । तब आप लोगों को सफलतापूर्वक कर संदेश देखने को मिल जाएगा और गूगल ऐडसेंस आपकी जानकारी सत्यापित नहीं कर पाता है । तब आप लोग वापिस सत्यापित हेतु गूगल ऐडसेंस को भेज सकते हैं ।
जब आप लोगों का पता सत्यापित हो जाएगा तब आपके घर पर गूगल ऐडसेंस कोड भेजा जाएगा जो आप लोगों को 1 महीने के अंदर - अंदर आपको मिल जाएगा । आप लोगों को अगर 1 महीने के तक अगर कोड ना मिले, तो आप लोग दोबारा से अप्लाई कर सकते हैं । जब आपके पास गूगल ऐडसेंस के द्वारा भेजा गया कोड आ जाए, तब आपको वह कोड गूगल ऐडसेंस के होम पेज पर जाकर डाल देना है ।
इसके साथ अपनी जानकारी को सत्यापित कर लेना है । आपको अपनी गूगल ऐडसेंस के होम पेज पर सभी तरह की जानकारी देखने को मिल जाएगी आपकी यूट्यूब चैनल के विज्ञापन की ।
जिसमें आप लोगों को अपने यूट्यूब चैनल पर आ रहे विज्ञापन का सीटीआर रेट देखने को मिल जाएगा । इसी के साथ आपको सीपीएमबी देखने को मिल जाएगा । इसके साथ आपको और भी काफी सारी चीजें देखने को मिल जाएगी । जिनको आप लोग देख सकते हैं ।
1.गूगल ऐडसेंस में वेबसाइट को जोड़ना
आप लोगों के पास अगर यूट्यूब चैनल के साथ - साथ एक वेबसाइट भी है तो आप लोग साइट वाले विकल्प पर जाकर । अपनी वेबसाइट को गूगल ऐडसेंस में जोड़ सकते हैं जिसमें आपको अगर गूगल ऐडसेंस द्वारा आपकी वेबसाइट पर अप्रूवल मिलता है तो आप लोग अपनी वेबसाइट पर गूगल के विज्ञापन लगा सकते हैं ।
2.गूगल ऐडसेंस से बैंक अकाउंट में पैसे लेना
जब आप लोगों के गूगल ऐडसेंस खाते पर $100 पूरे हो जाएगे । तब आप लोगों को बैंक अकाउंट जोड़ने का विकल्प आएगा । जिसमें आप लोगों को अपना बैंक अकाउंट जोड लेना होगा । जब आप लोग अपना बैंक अकाउंट जोड ले गए । तब आप लोगों को गूगल ऐडसेंस के द्वारा महीने की अंतिम तारीख को में आपके बैंक अकाउंट में पैसे भेज दिए जाएंगे । जो भी पैसे आपको आपके बैंक अकाउंट में भेजा गया होगा वह आपके बैंक अकाउंट में आने में 4 से 5 दिन या 2 हफ्ते तक लग सकते हैं । आप लोगों का पहली बार गूगल ऐडसेंस से भुगतान प्राप्त कर रहे हैैं तो । आप लोगों को इतना समय गुजरने के बाद भी पैसे ना मिले तो आप लोग एक बार अपने बैंक में जाकर उनसे वार्तालाप कर सकते हैं की मेरा गूगल ऐडसेंस का पैसा आने वाला था और वह पैसा अभी तक नहीं आया है । तो वह बैंक वाले आप लोगों की पूरी मदद कर लेगे और आप लोगों को आपका पैसा मिल जाएगा । तो आप लोग इस तरह से गूगल ऐडसेंस से भुगतान प्राप्त कर सकते हैं । लेकिन उसके लिए आपके गूगल ऐडसेंस अकाउंट में 100 डॉलर जरूर से होने चाहिए ।
तभी जाकर आप लोगों को अपने बैंक अकाउंट में पैसे गूगल ऐडसेंस के द्वारा मिलेगे ।
3.गूगल ऐडसेंस रिपोर्ट
आप लोग गूगल ऐडसेंस रिपोर्ट पर जाकर यह देख सकते हैं कि आपने अभी तक गूगल ऐडसेंस से कितने पैसे लिए है । इसके साथ आप लोग यह भी देख सकते हैं कि किस विज्ञापन से आप लोगों को सबसे ज्यादा पैसे मिले हैं । इसी के साथ किस डिवाइस से आपकी विज्ञापन यूनिट को सबसे ज्यादा बार देखा गया है और किस डिवाइस में सबसे ज्यादा कम बार आपके विज्ञापन यूनिट को देखा गया है । आप लोग इसके साथ इस विज्ञापन यूनिट का सीटीआर, सीपीसी, सीपीएम और आरपीएम भी देख सकते हैं ।
4.गूगल ऐडसेंस अकाउंट
आप लोग गूगल ऐडसेंस अकाउंट में जाकर अपने पते को बदल सकते हैं जहा आप लोगों ने अगर गूगल ऐडसेंस खाता बनाते समय पता गलत डाल दिया था । तो आप लोग उस पते को यहा से सही कर सकते हैं । इसी के साथ अगर आप लोगों ने मोबाइल नंबर नहीं जोड़े थे । तो आप लोग यहां से अपना मोबाइल नंबर भी जोड़ सकते हैं ।
5.गूगल ऐडसेंस होम पेज
गूगल ऐडसेंस की किसी भी तरह की जरूरी सूचना आती है तो वह सूचना आपको गूगल ऐडसेंस होम पेज पर देखने को मिल जाएगी ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें