सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

यूट्यूब चैनल से पैसे कमाने के तरीके मोबाइल फोन से 2021 हिंदी भाषा में

 मित्रों आप में से काफी सारे लोग ऐसे होगे, जिन्होंने अपना यूट्यूब चैनल बनाया है या उनके पास पहले से यूट्यूब चैनल है और वह लोग यूट्यूब से पैसे कमाना चाहते हैं । तो यहां पर हम आप लोगों को बताएंगे इस पोस्ट में की यूट्यूब से पैसे कमाने के कौन-कौन से तरीके है तथा यूट्यूब से कैसे पैसे कमाए जाते हैं ।




यूट्यूब से पैसे कमाने के तरीके

                                       

1. यूट्यूब मुद्रीकरण

                         यूट्यूब पर पैसे कमाने का जो सबसे पहला तरीका है वह यूट्यूब मुद्रीकरण है । यूट्यूब मुद्रीकरण की मदद से ही ज्यादातर यूट्यूबर पैसे कमाते हैं । यूट्यूब मुद्रीकरण में आपको पैसे खुद ही यूट्यूब की तरफ से दिए जाते हैं । 

लेकिन आप लोगों को यूट्यूब मुद्रीकरण अपने चैनल पर चालू करने के लिए । आपके यूट्यूब चैनल पर 1000 सब्सक्राइबर्स तथा 4000 घंटे पूरे होने चाहिए । तभी आप लोग यूट्यूब मुद्रीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं । अगर आपके चैनल पर 1000 सब्सक्राइबर्स तथा 4000 घंटे पूरे तो आप लोग यूट्यूब मुद्रीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं । जिसमें यूट्यूब आपके चैनल की जांच करेगा की आपका यूट्यूब चैनल यूट्यूब की दी गई नीतियों का पालन करता है या नहीं । आपका यूट्यूब चैनल अगर यूट्यूब की दी गई नीतियों का पालन करता होगा,तब यूट्यूब के द्वारा आपका मुद्रीकरण चालू कर दिया जाएगा । जब आपकी यूट्यूब चैनल पर मुद्रीकरण चालू हो जाएगा तब आपको अपने सभी वीडियो मे मुद्रीकरण चालू कर लेना होगा । 

जब आप लोग अपने सभी वीडियो में मुद्रीकरण चालू कर लेगे, तब आपके उन वीडियो में विज्ञापन चलेगा और जो भी विज्ञापन से पैसा मिलेगा उसका 55% यूट्यूब आपको देगा तथा 45% खुद रखेगा । जब आपके $100 पूरे हो जाएगे, तब आप लोगों को महीने कि 21 से 31 तारीख के बीच में आपके बैंक अकाउंट में पैसे मिल जाएगे । 

तो यहां पर आप लोग इस तरह से यूट्यूब मुद्रीकरण के द्वारा पैसे कमा सकते हैं ।


2. यूट्यूब सुपर चैट

                          आप लोगों के यूट्यूब चैनल पर अगर 1000 सब्सक्राइब है तब आप लोग यूट्यूब सुपर चैट वाले विकल्प को चालू कर सकते हैं । इस यूट्यूब सुपर चैट वाले विकल्प से आप लोग यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग करके पैसे कमा सकते हैं । लेकिन इसको चालू करने के लिए भी आपका यूट्यूब मुद्रीकरण चालू होना चाहिए तभी आप लोग इसको चालू कर पाएगे । सुपर चैट में आप लोगों को दर्शकों द्वारा पैसे दिए जाते हैं । जिसमें कोई दर्शक आपसे कोई सवाल पूछना चाहता है या आप से खुश तो वह सुपर चैट दे सकता है । आप लोगों का अगर एक गेमिंग चैनल है तो आप लोग इस विकल्प का इस्तेमाल करके काफी ज्यादा पैसे कमा सकते हैं । क्योंकि ऐसे काफ़ी गेमिंग चैनल है जिन्होंने इस विकल्प का इस्तेमाल करके काफी ज्यादा पैसे कमाए हैं तथा अभी भी कमा रहे हैं । तो अगर आप लोगों का भी एक गेमिंग चैनल है तो आप लोग भी अपने चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग शुरू कर सकते हैं और सुपर चैट वाले विकल्प को चालू कर सकते हैं ।


3. यूट्यूब सदस्यता

                        यह विकल्प आपको यूट्यूब चैनल पर 10000 सब्सक्राइब होने के बाद मिलता है । जिसमें आप लोग अपने चैनल पर सदस्या वाले विकल्प को चालू कर सकते हैं । 

इस विकल्प में आप लोग अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो अपलोड कर सकते हैं । जो सिर्फ आपकी प्रीमियम सदस्य लेने वालों को ही दिखे वह आप लोग सेट कर सकते हैं । इसी के साथ आप लोग इस सदस्यता में स्टीकर रख सकते हैं जो आपके सब्सक्राइबर को सदस्यता लेने पर मिले । 

तो यहां पर कुल मिलाकर जो भी लोग आप की सदस्यता ले गए उसका आप लोगों को पैसा मिलेगा ।


4. एफिलिएट मार्केटिंग

                              एफिलिएट मार्केटिंग काफी ज्यादा लोकप्रिय तरीका माना जाता है पैसे कमाने के लिए और इसका उपयोग सभी लोग करते हैं जिनके पास एक वेबसाइट है या इंस्टाग्राम अकाउंट है और ज्यादा तो यूट्यूबर भी इससे पैसे कमाते हैं । एफिलिएट मार्केटिंग से लोग करोड़ों में पैसे कमाते हैं तथा इसमें सबसे ज्यादा पैसा मिलता है । 

आपके यूट्यूब चैनल पर जीरो सब्सक्राइबर क्यों ना हो फिर भी आप लोग एफिलिएट मार्केटिंग से पैसे कमा सकते हैं ।

एफिलिएट मार्केटिंग में होता कुछ यूं है कि आप लोग किसी भी तरह का सामान खरीदते और जा से आप लोगों ने उस सामान को खरीदा है ऑनलाइन । उस ऑनलाइन लिंक को अगर आपको अपने यूट्यूब वीडियो के विवरण में डालते हैं और उस लिंक से अगर कोई भी किसी भी तरह का सामान खरीदता है तो उसका आपको थोड़ा बहुत पैसा दिया जाता है । हर वेबसाइट अपने हिसाब से पैसा देती है ।

तो इस तरह से आपको एफिलिएट मार्केटिंग से पैसे दिए जाते हैं ।

आपको हम यह भी बता दें कि हर वेबसाइट आप लोगों को पैसा नहीं देती कुछ-कुछ वेबसाइट ही होती है । जो आप लोगों को पैसे देती है ‌।

तो यहां पर आप लोग इस तरीके का भी इस्तेमाल करके अच्छे पैसे कमा सकते हैं ।


5. खुद कि सेवा बेचनी

                              आप लोग अपनी खुद की सेवा बेच कर भी यूट्यूब से पैसे कमा सकते हैं । जहा पर अगर आप लोगों का यूट्यूब चैनल कंप्यूटर से जुड़ा हुआ है और आप लोगों की कंप्यूटर की दुकान है । तो आप लोग अपनी दुकान को ऑनलाइन ले जाकर अपनी खुद की वेबसाइट बना सकते हैं और अपनी सब्सक्राइबर से कह सकते हैं कि । आप लोगों को अगर कंप्यूटर चाहिए, तो आप लोग हमारी वेबसाइट से खरीद सकते हैं । जिन भी सब्सक्राइबर को आपके कंप्यूटर पर्सन आएगे, वह उसको जरूर से खरीदेगा अगर उसके पास पैसे होगे तो । तो यह भी यूट्यूब से पैसे कमाने का काफी अच्छा तरीका है जहां पर आप लोग अपनी ऑफलाइन दुकान को ऑनलाइन लेकर जा सकते अपने यूट्यूब चैनल की जरिए आप लोग अपने व्यापार को और ज्यादा बढ़ा कर सकते हैं । 

वैसे आप लोग जिस चीज में अच्छे उस सेवा को भी आप लोग बेच सकते हैं । मान लीजिए कि आपको कविता लिखना आता है तो आप लोग अपनी कविता की बुक बेच सकते हैं ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूट्यूब चैनल के लिए टॉप 10 श्रेणी 2021

  दोस्तों आप लोगों को अपने यूट्यूब चैनल को ज्यादा ग्रो करना है तो आप लोगों को एक श्रेणी को लेकर अपने चैनल को जारी रखना होगा । लेकिन आप लोगों को यह जानकारी नहीं है की यूट्यूब पर कौन-कौन सी श्रेणियां हैं । तो यहा पर हम आप लोगों को यूट्यूब की टॉप 10 श्रेणियां बताएंगे जिनमें से आप लोग किसी एक श्रेणी का चुनाव कर सकते हैं । वैसे तो आप लोगो को यूट्यूब पर अपने चैनल के लिए श्रेणी अपनी रूचि के हिसाब से चुननी चाहिए । इससे आप लोग काफी अच्छी वीडियो बना पाते हैं तथा कभी भी अपने काम से थकते नहीं है । लेकिन अगर आप लोगों को यह पता ही नहीं की आपको किस श्रेणी में रूचि है । तब यहा पर आपको बताई जाने वाली 10 श्रेणी मे से किसी एक श्रेणी का आप लोग चुनाव कर सकते हैं । यूट्यूब चैनल के लिए 10 लोकप्रिय श्रेणियां 1.टेक श्रेणी                आप लोगों को अगर मोबाइल फोन जैसी चीजों में रूचि है या आप लोगों को इंटरनेट और इंटरनेट से जुड़ी चीजों में रूची है । तो आप लोग टेक श्रेणी का चुनाव कर सकते हैं ।  जि...

ऑनलाइन तरीके से पैसे कैसे कमाएं

  दोस्तों ऑनलाइन पैसे कमाना काफी ज्यादा आसान होता है जिसमें आप लोग घर बैठे ऑनलाइन तरीके से पैसे कमा सकते हैं । ऑनलाइन की मदद लेकर काफी  सारे लोगों ने व्यापार भी किया है जिससे उनको ऑनलाइन से काफी ज्यादा फायदा हुआ है । इसी के साथ काफी सारे लोग ऑनलाइन तरीके से पैसे भी कमाते हैं । इस वाली पोस्ट में आपको ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीकों के बारे में बताऊंगा । जिसमे आप लोग ऑनलाइन तरीके से काफी अच्छे खासे पैसे कमा पाओगे जो आप लोगों ने कभी सोचा भी नहीं होगा ।  1. यूट्यूब              आप लोग यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करके पैसे कमा सकते हो । जिसमें आप लोगों को पैसे कमाने के लिए तीन विकल्प मिल जाते है यूट्यूब पर । पहला विकल्प है - यूट्यूब मुद्रीकरण दूसरा विकल्प है - एफिलिएट मार्केटिंग तीसरा विकल्प है - ब्रांड प्रायोजित आप लोग इन तीनों ही विकल्प का इस्तेमाल करके यूट्यूब से पैसे कमा सकते हैं । 2. ब्लॉगिंग करके                     ...

गणित विषय में 99% कैसे लाएं मोबाइल फोन से 2021 हिंदी भाषा में

  दोस्तों गणित एक ऐसी विषय रही है जिसमें काफी सारे बच्चे इसको समझ ही नहीं पाते और जो इसको समझ लेता है वह परीक्षा में 99% से ऊपर ही नंबर लाता है । इसी के साथ काफी सारे बच्चों के मन में इस विषय के प्रति काफी सारा डर रहता है तो यहां पर इस वाली पोस्ट पर हम आपको गणित विषय में 99% किस तरह से लाए जाते हैं । वह आप लोगों को बताएंगे तथा गणित के प्रति डर को किस तरह से दूर किया जाता है, वह भी हम आपको हम बताएंगे । आपको इस पोस्ट से काफी ज्यादा मदद मिलने वाली है और जो आपके मन में गणित विषय के प्रति डर है तथा जो आपको गणित विषय में 99% लाने हैं वह आपको जरूर से मिलेगे । आप लोग अगर इस पोस्ट में बताई गई सभी चीजों को फॉलो करते हैं तब ।  गणित विषय के प्रति डर को कैसे दूर करें                                                       आपक...