दोस्तों यूट्यूब वीडियो को रिकॉर्ड करने के बाद उसको संपादित भी करना पड़ता है उस वीडियो को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए तथा उसमें से कमियों को दूर करने के लिए ।
यूट्यूब वीडियो संपादित करने से आपको काफी ज्यादा फायदा देखने को मिलता है और इससे आपकी वीडियो का वॉच टाइम भी सामान्य से अधिक देखने को मिल सकता है अगर आप लोग अपनी वीडियो को सही तरीके से संपादित करते हैं । इसी के साथ मैंने ऐसे काफी सारे यूट्यूब चैनल देखे जो अपने वीडियो को काफी अच्छी तरह से संपादित करते हैं और उनकी वीडियो का इस कारण से वॉच टाइम भी काफी अच्छा रहता है । दूसरी तरफ मैंने कुछ ऐसे भी चैनल लेकर जिनकी वीडियो काफी ज्यादा अच्छी होती है लेकिन वीडियो को संपादित सही तरीके से न कर पाने के कारण उनके वीडियो में वॉच टाइम अच्छा नहीं आता है और वॉच टाइम अच्छा नहीं आने के कारण उनकी वीडियो पर दर्शक भी कम आते है । यहा पर अगर हम ठीक तरह से देखे तो वीडियो अच्छा बनाना कापी नहीं है बल्कि वीडियो को सही तरह से संपादित भी करना जरूरी है । आप लोगों को अच्छा वीडियो बनाने के साथ अपने वीडियो को अच्छी तरह से संपादित भी करना होगा । अगर आप लोग ऐसा करोगे तो आपको अपने वीडियो पर दर्शक में फर्क देखने को मिल सकता है और जहा पर आपकी वीडियो पर कम दर्शक आ रहे थे,उसी वीडियो पर आपको ज्यादा दर्शक देखने को मिल सकते हैं ।
लेकिन अगर आप लोगों को मोबाइल फ़ोन से वीडियो संपादित करना नहीं आता है तो यहा पर इस पोस्ट में आपको वीडियो संपादित से जुड़ी जानकारी दी जाएगी और आपको बताया जाएगा कि यूट्यूब वीडियो को किस तरह से संपादित करते हैं ।
यूट्यूब वीडियो को संपादित करने के चरण :-
1. यूट्यूब वीडियो संपादित हेतु एप्लीकेशन
आप लोगों को यूट्यूब वीडियो संपादित करने के लिए एक एप्लीकेशन की आवश्यकता होगी । वैसे तो आप लोगों को प्ले स्टोर पर काफी सारी वीडियो संपादित एप्लीकेशन देखने को मिल जाएगी लेकिन उनमें से सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाली एप्लीकेशन तथा सबसे ज्यादा लोकप्रिय वीडियो संपादित एप्लीकेशन काइन मास्टर एप्लीकेशन को माना जाता है । एंड्राइड सिस्टम तथा आईओएस सिस्टम दोनों के लिए । इसके साथ काइन मास्टर एप्लीकेशन को काफी सारे यूट्यूबर भी इस्तेमाल करते हैं । जिन यूट्यूबर के पास एक कंप्यूटर नहीं है वह भी ज्यादातर इसी काइन मास्टर एप्लीकेशन का इस्तेमाल करते अपने वीडियो को संपादित करने के लिए और वह काइन मास्टर एप्लीकेशन से काफी अच्छी वीडियो को संपादित करते हैं । तो आप लोग भी काइन मास्टर एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं अपनी वीडियो को संपादित करने के लिए । आप लोगों को अगर काइन मास्टर एप्लीकेशन की विकल्प समझ में ना आए, तब आप लोग इससे जुड़े यूट्यूब पर ट्यूटोरियल वीडियो देख सकते हैं और काइन मास्टर को और अच्छी तरह से सीख सकते हैं । फिर भी अगर आप लोगों को काइन मास्टर एप्लीकेशन चलाना ना आए, तब आप लोग दूसरी संपादित एप्लीकेशन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं जो आप लोगों को समझ में आ जाए । लेकिन यूट्यूब का वीडियो संपादित करने के लिए काइन मास्टर एप्लीकेशन को काफी ज्यादा अच्छी मानी जाती है तथा इसमें आप लोग काफी अच्छे वीडियो संपादित कर सकते हैं यूट्यूब के लिए । तो एक बार इसको आप सीखने की कोशिश कर सकते हैं और इसको आप इस्तेमाल कर सकते हैं ।
2. यूट्यूब वीडियो को संपादित करने की शुरुआत
आप लोगों को सबसे पहले तो उस वीडियो का चुनाव कर लेना होगा, जिस वीडियो को आप लोग संपादित करना चाहते हैं । जब आप लोग उस वीडियो का चुनाव कर लेगे । तब आप लोगों को उन क्लिप को बीच में से कट करना होगा,जो किसी भी काम की नहीं है और गलती से रिकॉर्ड हो गई है । तो यहा पर यह आप लोगों को कर लेना होगा ।
3.ऑडियो को संपादित करना
आप लोगों की वीडियो में अगर ऑडियो है तो उसको भी आपको संपादित करना है जिसमें सबसे पहले तो आपको उसे ऑडियो को हटा देना है जो बेकार है । जैसे कि जब आप लोग रिकॉर्ड कर रहे होगे अपनी वीडियो को तो शुरुआत में कुछ बेकार की आवाजें आई होगी । तो वह भाग ऑडियो का बेकार वाला भाग होगा तो उसको आपको हटा देना होगा । उसके बाद आपको अपने ऑडियो में नॉइस रिडक्शन करना है जब आप लोग नॉइस रिडक्शन करेगे । तब जो ऑडियो आपने रिकॉर्ड किया होगा और जो आपके ऑडियो के पीछे बेकार की आवाजे आ रही होगी । वह अवाजे काफी हद तक कम हो जाएगी । नॉइस रिडक्शन करने के बाद । उसके बाद आपको अपनी ऑडियो को नॉर्मल लाइस कर लेना है । यह करने के बाद अगर आपको अपना ऑडियो धीमा सुनने को मिले तो आप लोग अपने ऑडियो की आवाज बढ़ा सकते हैं । जो आप लोगों को सही तरीके से सुनाई दे तथा आपको अच्छा लगे ।
4. बैकग्राउंड म्यूजिक को जोडना
आप लोग अपनी वीडियो को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए उसमें कॉपीराइट मुक्त बैकग्राउंड म्यूजिक जोड सकते हैं । लेकिन आपको ध्यान रखना है की बैकग्राउंड म्यूजिक से ज्यादा आपकी आवाज हो और आपकी आवाज आपको सुनाई दे । इसी के साथ आपको बैकग्राउंड म्यूजिक ऐसा जोड़ना है जो आपके वीडियो के साथ मेल खाए । इससे आपकी वीडियो काफी ज्यादा बेहतर बनेगी ।
5. यूट्यूब वीडियो में ट्रांजैक्शन इफेक्ट जुड़े
आप लोग अपनी वीडियो को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए अपनी वीडियो में ट्रांजैक्शन इफेक्ट जोड़ सकते हैं । जिससे आपकी वीडियो और ज्यादा देखने में बेहतर बनेगी ।
6. यूट्यूब वीडियो में एनिमेशन वीडियो लगाए
आप लोग जो अपनी वीडियो में बोल रहे हैं उसको एनिमेशन दृश्य द्वारा अपने दर्शकों तक आप लोग दिखा सकते हैं । जिससे आपकी वीडियो देखने में और भी ज्यादा अच्छी लगेगी । आप लोगों को से अगर एनीमेशन वीडियो ना बने तब आप लोग इमेज भी लगा सकते हैं जो आप लोग बोल रहे हैं उसकी । आपको बस ध्यान रखना है की जो भी आप लोग इमेज ले गए । वह कॉपीराइट मुक्त हो ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें