दोस्तों आप अगर लोग रोजाना वीडियो बनाते हैं और आप अपनी वीडियो बनाने में काफी ज्यादा मेहनत करते हैं । आप लोग रोजाना यूट्यूब पर वीडियो भी अपलोड करते हैं फिर भी आपकी वीडियो पर अगर दर्शक नहीं आते हैं ।
तो इसका का कारण हो सकता है एसयो ठीक तरह से नहीं करना अपनी यूट्यूब वीडियो पर । आप लोग अगर अपनी वीडियो पर एसयो करते है तो आप लोगों को काफी अच्छा परिणाम देखने को मिल सकता है अपनी यूट्यूब वीडियो में । मैंने ऐसे काफी सारे वीडियो देखे जिनमें शुरुआत में एचयो नहीं किया हुआ था । तब उन वीडियो में अच्छे दर्शक देखने को नहीं मिले थे जबकि उसी वीडियो में एचयो किया गया । तब वीडियो में काफी अच्छे दर्शक देखने को मिले । तो यहां पर कहीं ना कहीं एचयो आपकी वीडियो को रैंक कराने तथा दर्शक लाने में काफी ज्यादा मददगार रहता है । यहा पर एचयो आपकी वीडियो पर दर्शक लाने के लिए काफी ज्यादा मददगार है तो इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे । कि आप लोग किस तरह से अपनी यूट्यूब वीडियो में एचयो कर सकते हैं तथा एचयो किस तरह से किया जा सकता है ।
एचयो की कुछ सामान्य बातें
एचयो आपकी वीडियो उन लोगों तक पहुंचाता है जिन लोगों को आप की वीडियो की जरूरत है । लोग अलग-अलग शब्दों से जो चीज उनको देखनी है वह सर्च करते हैं । तो उन शब्दों को आप लोग अपने हिसाब से बना कर अपनी वीडियो में एचयो कर सकते हैं । यहा आप लोग उन ही शब्दों को अपने वीडियो के शीर्षक में इस्तेमाल कर सकते हैं ।
एचयो कैसे करें
एचयो करने के लिए आप लोगों को सबसे पहले तो यह देखना होगा कि आप लोग किस टॉपिक पर वीडियो बनाना चाहते हैं । मान लीजिए आपका चैनल टेक श्रेणी में आता है और आप लोग सोच रहे हैं कि । यूट्यूब की थंबनेल किस तरह से बनाते हैं उस टॉपिक पर वीडियो बनाएं । तो आप लोग सबसे पहले तो यूट्यूब पर सर्च करें जो टॉपिक पर आप लोग वीडियो बना रहे हैैं । यूट्यूब पर सर्च कर लेने के बाद आपको देखने हैं कि इस टॉपिक पर कितनी सारी वीडियो बनी हुई है । इसी के साथ आपको शुरुआत की पांच वीडियो को देखना है जो सबसे ऊपर रैक कर रही है । जब आप लोग उन पांच वीडियो को देख ले । तब आपको यह कोशिश करनी है की इन वीडियो से आपकी वीडियो अच्छी बने और इन वीडियो में ऐसी कौन सी चीज चाहिए जो नहीं बताएगी इन वीडियो में और आपको बतानी चाहिए । इसी के साथ आप लोग इन वीडियो के कमेंट जरूर से पढ़ें इससे आपको अपने वीडियो के लिए और भी ज्यादा जानकारी मिलेगी और आप लोग इस टॉपिक से जुड़ी काफी सारी जानकारी दे पाओगे । कुल मिलाकर आपको इन वीडियो से आपकी वीडियो अच्छी बनाने की कोशिश करनी है । उसके बाद आप लोगों को यूट्यूब सर्च इंजन का सहारा लेना है । सबसे पहले तो जिस भी टॉपिक पर आप वीडियो बना रहे हैं उसको आपको दिमाग में सोचना है और देखना है कि इस टॉपिक को मैं क्या-क्या लिख कर सर्च कर सकता हूं । आपको अपने हिसाब से नहीं एक दर्शक के हिसाब से सोचना है की इस टॉपिक को मैं क्या लिखकर सर्च कर सकता हूं । यह सोच लेने के बाद जितने भी आपको शब्द मिले उनको एक पेन की मदद से कॉपी में लिख लीजिएगा । उसके बाद उन शब्दों को यूट्यूब सर्च इंजन में लिखकर सर्च कीजिएगा और देखिएगा की इस पर कितनी वीडियो बनी हुई है तथा कितने दर्शक आ रहे हैं । अभी आप लोगों को ऐसे शब्दों को ढूंढना है जिन शब्दों का प्रयोग करके काफी कम वीडियो बनी हुई हो और उस पर दर्शकों की देखने की संख्या काफी ज्यादा हो । आप लोगों को अगर यूट्यूब सर्च इंजन से ऐसे शब्द ना मिले तो आप लोगों को गूगल पर काफी सारी वेबसाइट देखने को मिल जाएगी । जिसमें आप लोग शब्दों की खोज मात्रा तथा प्रतियोगिता देख सकते है । जहा पर आप लोगों को इस शब्दो में खोज मात्रा काफी ज्यादा अधिक देखने को मिले तथा प्रतियोगिता कम देखने को मिले । उन शब्दों को अपने वीडियो के शीर्षक में आप लोग इस्तेमाल करें । जब आप लोग अपने यूट्यूब वीडियो के शीर्षक के लिए ऐसे शब्दों का चयन कर ले तब आपको यूट्यूब टैग के लिए भी ऐसी शब्दों का चयन कर लेना है क्योंकि यूट्यूब वीडियो की शीर्षक के साथ यूट्यूब के टैग भी आपकी वीडियो को रैंक कराने में काफी ज्यादा मददगार साबित होते हैं । इसलिए आप लोग टैग के लिए भी एचयो जरूर से करें । तो इस तरह से आप लोग अपने यूट्यूब वीडियो के शीर्षक तथा टैग में एचयो कर सकते हैं ।
यूट्यूब वीडियो के विवरण में एचयो करना
जिस तरह से यूट्यूब वीडियो के शीर्षक तथा टैग में एचयो होता है उसी प्रकार यूट्यूब वीडियो के विवरण में भी एचयो होता है । यूट्यूब वीडियो के विवरण में आप लोग एचयो करने के लिए जो आप लोग वीडियो में बता रहे हैं उसकी झलक आपको अपनी यूट्यूब वीडियो की विवरण में बता देनी है । इसके साथ ही आप लोग अपनी यूट्यूब वीडियो की विवरण में हैसटेग का भी प्रयोग कर सकते हैं । इससे भी आपको अपने वीडियो में दर्शक देखने को मिल सकते हैं ।
यूट्यूब वीडियो को रैंक करने के लिए कुछ जरूरी बातें
आपको अपनी वीडियो को रैंक कराने के लिए शीर्षक, विवरण और टैग के साथ-साथ वीडियो की क्वालिटी पर भी ध्यान देना होगा और अपनी वीडियो थंबनेल पर भी ध्यान देना होगा । इनको आप लोग धीरे-धीरे कर - कर के बेहतर कर सकते हैं । आप लोग जितना शीर्षक, विवरण और टैग के साथ-साथ अपनी वीडियो की क्वालिटी बेहतर करने तथा अपनी यूट्यूब थंबनेल को बेहतर करने ध्यान लगाएंगे उतना आप लोगों को अपनी वीडियो की रैंकिंग में फायदा देखने को मिलेगा । तो यहा पर यह कुछ चीजें जो आपकी वीडियो को रैंक कराने में काफी ज्यादा मदद कर सकती है ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें