दोस्तों आज के युवा लोग में प्रोग्रामिंग भाषा को सीखने के लिए काफी ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं और वह प्रोग्रामिंग भाषा को सीखना चाहते हैं । जो लोग आगे चलकर बीटेक करने वाले या बीएससी करना चाहते हैं और वह दसवीं कक्षा में ही है फिर भी वह शुरुआत से ही प्रोग्रामिंग भाषा सीखना चाहते हैं ।
इसके साथ जिन्होंने अपनी स्कूल पूरी कर ली है और टेक्नोलॉजी में रूची होने के कारण प्रोग्रामिंग भाषा सीखना चाहते हैं । लेकिन आपको अगर यह नहीं पता कि प्रोग्रामिंग भाषा सीखने की शुरुआत कहां से करें । तो हम आपको यहां पर आज कि इस पोस्ट में बताएंगे की प्रोग्रामिंग भाषा सीखने की शुरुआत कहां से करें तथा प्रोग्रामिंग भाषा आप लोग कैसे सीख सकते हैं तथा कहां से सीख सकते हैं । आप लोगों को इस पोस्ट में प्रोग्रामिंग भाषा के बारे में सामान्य जानकारी मिलेगी जिसकी मदद से आप लोग प्रोग्रामिंग भाषा सीखने की शुरुआत कर पाओगे तथा प्रोग्रामिंग भाषा को सीख पाओगे ।
प्रोग्रामिंग भाषा क्या है
प्रोग्रामिंग भाषा कंप्यूटर की एक भाषा है जिसकी मदद से एप्लीकेशन तथा वेबसाइट बनाने जैसे और भी काफी सारे काम किए जाते हैं ।
प्रोग्रामिंग भाषा कहा पर उपयोग करें
आप लोग अगर प्रोग्रामिंग भाषा सीख लेते हैं तो आप लोग एप्लीकेशन बना सकते हैं वेबसाइट बना सकते हैं । इसी के साथ आप लोग गेम बना सकते हैं । इसके साथ आप अपनी इस चीज की स्किल से किसी कंपनी में नौकरी भी पा सकते हैं । आज धीरे-धीरे करके सभी लोगों के पास टेक्नोलॉजी पहुंच रही है और सभी लोगों के पास स्मार्टफोन तथा कंप्यूटर आ रहे हैं । इसी बात से आप लोग अनुमान लगा सकते हैं की भविष्य में टेक्नोलॉजी का कितना ज्यादा उपयोग आने वाला है । इसके साथ कितने ज्यादा लोग टेक्नोलॉजी से जुडने वाले हैं और जब युवा पीढ़ी आएगी तो हर किसी के घर में एक मोबाइल फोन या कंप्यूटर तो होगा ही और अभी से ही टेक्नोलॉजी का इतना ज्यादा प्रयोग किया जा रहा है, कंप्यूटर या स्मार्टफोन के जीवन व्यतीत करना काफी ज्यादा मुश्किल है तो आप लोग इसी बात से सोच सकते हैं कि भविष्य में इसका कितना ज्यादा उपयोग होने वाला है । इसके साथ लोगों को अपना काम आसान करने के लिए एप्लीकेशन की भी जरूरत पड़ने वाली है और अभी भी काफी सारी एप्लीकेशनओं की जरूरत है । जो लोगों की मदद करें उनका काम आसान करने के लिए । तो आप लोगों पर प्रोग्रामिंग भाषा सीख कर एक एप्लीकेशन बनाना चाहते हैं और लोगों की मदद करना चाहते हैं तो आप लोग प्रोग्रामिंग भाषा जरूर से सीख सकते हैं । इसके साथ ही जो एप्लीकेशन आप लोग बनाएंगे प्रोग्रामिंग भाषा से आप चाहें तो उससे आप लोग पैसे भी कमा सकते हैं । आप लोग आपकी एप्लीकेशन का ज्यादा प्रयोग करते हैं तो आप लोग काफी ज्यादा पैसे कमा पाएंगे । तो प्रोग्रामिंग भाषा सीख कर पैसे भी कमा सकते हैं तथा लोगों की मदद भी कर सकते हैं ।
इसके अलावा आप लोग वेबसाइट भी बना सकते हैं अपनी खुद की और उससे भी आप लोग पैसे कमा सकते हैं । आप लोग मोबाइल गेम या कंप्यूटर गेम भी बना सकते हैं जिससे आप लोग काफी अच्छे पैसे कमा सकते हैं । तो यहा पर कहीं ना कहीं आपको प्रोग्रामिंग भाषा सीखने से काफी ज्यादा फायदा होने वाला है ।
आपको प्रोग्रामिंग भाषा सीखने से काफी अच्छी कंपनी में नौकरी भी मिल सकती है अगर आपने प्रोग्रामिंग भाषा काफी अच्छी तरह से सीखी और आप लोगों में स्किल है ।
प्रोग्रामिंग भाषा कितने प्रकार की होती है
मित्रों वैसे तो समय के साथ नई - नई प्रोग्रामिंग भाषा बनती रहती है और अभी के समय में 5000 से भी ज्यादा प्रोग्रामिंग भाषा है । लेकिन इन 5000 प्रोग्रामिंग भाषा में से 250 प्रोग्रामिंग भाषा को ही मान्यता दी गई है । लेकिन अभी के समय में यह 10 प्रोग्रामिंग भाषा काफी ज्यादा लोकप्रिय हो रही है और ज्यादातर लोग इन्हे ही सीख रहे हैं अपना करियर बनाने के लिए ।
निम्न लोकप्रिय प्रोग्रामिंग भाषा
पाइथन
जावा
स्विफ्ट
पीएसपी
जावा स्क्रिप्ट
सी प्रोग्रामिंग भाषा
गो
रूबी
एचटीएमएल
सी प्लस प्लस
तो यहां पर यह 10 प्रकार की प्रोग्रामिंग भाषाएं है जो अभी के समय में काफी ज्यादा लोकप्रिय हो रही है और लोग इनको सीखने में काफी ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं ।
पाइथन
जिसमें आप लोग पाइथन प्रोग्रामिंग भाषा सीख कर मोबाइल फोन के लिए गेम्स बना सकते हैं और आप लोगों ने प्ले स्टोर से कभी ना कभी गेम तो डाउनलोड किए होंगे । तो उसमें से ज्यादातर गेम पाइथन प्रोग्रामिंग भाषा का प्रयोग करके बनाए जाते हैं । तो यहां पर अगर आप लोगों को भी अपना खुद का एक मोबाइल फोन गेम बनाना है तो आप लोग जरूर से पाइथन प्रोग्रामिंग भाषा को सीख सकते हैं और अपना गेम बनाकर प्ले स्टोर पर अपलोड करके पैसे कमा सकते हैं ।
जावा
जावा प्रोग्रामिंग भाषा की लोकप्रियता वर्तमान में काफी ज्यादा बढ़ रही है और ज्यादातर डेवलपर एंड्राइड मोबाइल फोन की एप्लीकेशन बनाने के लिए जावा प्रोग्रामिंग भाषा की मदद लेते हैं । जहा पर पूरे विश्व में 75% एंड्राइड उपभोक्ता है । तो यहां पर अगर हम देखें तो एंड्राइड के काफी सारे उपभोक्ता है । यहा पर आप लोग जावा प्रोग्रामिंग भाषा सीख सकते हैं और एक एंड्राइड एप्लीकेशन बना सकते हैं और उसी एंड्राइड एप्लीकेशन को प्ले स्टोर पर अपलोड करके आप लोग पैसे कमा सकते हैं । इसके साथ जावा प्रोग्रामिंग भाषा एक सरल प्रोग्रामिंग भाषा है जिसको आप लोग काफी आसानी के साथ सीख सकते हैं ।
इसी तरह से आप लोगों को और भी काफी सारी प्रोग्रामिंग भाषा देखने को मिल जाती है जिनको सीख कर आप लोग आईएएस, विंडो और लिनक्स जैसी प्रोग्रामिंग सिस्टम के लिए एप्लीकेशन बना सकते हैं ।
इसके अलावा आप लोग दूसरी प्रोग्रामिंग भाषा सीख फेसबुक के जैसे एक वेबसाइट भी बना सकते हैं । यहा फिर आप लोग इन प्रोग्रामिंग भाषाओं को सीख कर ऑनलाइन फ्रीलांसर पर काम भी कर सकते हैं । इसके साथ आप लोग कंपनी में नौकरी भी पा सकते हैं ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें