सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

यूट्यूब चैनल को ग्रो कैसे करें 2021 मोबाइल फोन से

 दोस्तों आज के समय में यूट्यूब चैनल तो हर कोई बना देता है लेकिन जब बात आती है यूट्यूब चैनल को ग्रो करने की तब लोगों को काफी ज्यादा परेशानी होती है ।



क्योंकि यूट्यूब चैनल ग्रो करने का सही ज्ञान नहीं होता है और आज के वर्तमान समय में यूट्यूब चैनल ग्रो करने में स्पर्धा भी काफी ज्यादा है । इसलिए आपके पास यूट्यूब चैनल को ग्रो करने से जुड़ी सही जानकारी जरूर से होनी चाहिए । तो इस वाली पोस्ट में हम आपको यूट्यूब चैनल को ग्रो करने से जुड़ी जानकारी देंगे । 


1. यूट्यूब चैनल की सही श्रेणी का चुनाव करें          

                                                            आपको अपने यूट्यूब चैनल को ग्रो करने के लिए सही श्रेणी का चुनाव करना काफी ज्यादा जरूरी है । आपको अपने हिसाब से अपने यूट्यूब चैनल की श्रेणी का चुनाव करना है आपको यह देखना है कि आपको किस चीज में रूचि है । उसके हिसाब से आप लोगों को अपने यूट्यूब चैनल की श्रेणी का चुनाव करना है । इससे आप अपने यूट्यूब चैनल को बहुत बढ़िया समय दे पाओगे तथा आपको थकावट का एहसास भी नहीं होगा । इसके साथ ही अपनी रुचि वाली श्रेणी मैं हम लोग काफी अच्छा प्रदर्शन कर पाते हैं । इसलिए आपको अपनी रुचि वाली श्रेणी का चुनावी करना चाहिए ।    


2. अच्छी वीडियो क्वालिटी दे      

                                            आप लोग अगर ऐसे ही वीडियो बनाकर अपलोड कर लेते हैं अपने यूट्यूब चैनल पर । तो यह गलत है क्योंकि आज 2021 चल रहा है और 2021 में अगर आप अपनी वीडियो में क्वालिटी नहीं देते है तो आपकी वीडियो पर दर्शको का समय अवधि काफी ज्यादा कम रहेगा । इससे आपको यह नुकसान होगा कि आप लोग दर्शकों के साथ कनेक्शन नहीं बना पाएंगे । इसी के साथ आपके यूट्यूब चैनल को ग्रो होने में भी परेशानी आएगी । इसी कारण से आप लोग अपनी यूट्यूब वीडियो को क्वालिटी जरूर से दे और समय के साथ अपनी यूट्यूब वीडियो की क्वालिटी को अच्छा करें । अपनी हर वीडियो को एक क्वालिटी वीडियो बनाएं । जितना आप लोग अपनी वीडियो को क्वालिटी देंगे, उतना ही आपका यूट्यूब चैनल ग्रो होगा । इसलिए आप लोग जरूर से अपनी वीडियो में क्वालिटी रखें ।  


3. सब्सक्राइबर के साथ कनेक्शन बनाएं       

                                                     आपको अपने यूट्यूब चैनल को ग्रो करने के लिए अपने सब्सक्राइबर के साथ भी कनेक्शन बनाना काफी ज्यादा जरूरी है । भले ही आपकी यूट्यूब चैनल पर 1 सब्सक्राइबर हो या 10000 लेकिन आपको अपने सब्सक्राइबर के साथ कनेक्शन जरूर से बनाकर रखना है । आप अपने सब्सक्राइबर के साथ कनेक्शन बनाने के लिए यूट्यूब लाइव स्ट्रीमिंग की मदद ले सकते हैं । जिसमें में आप लोग हर हफ्ते के 1 दिन में यूट्यूब लाइव

स्ट्रीमिंग के जरिए अपने सब्सक्राइबर के साथ जुड़ सकते हैं । अपने सब्सक्राइबर के साथ जुड़ने के लिए दूसरा तरीका यह भी है की आप लोग यूट्यूब कम्युनिटी पोस्ट की सहायता ले सकते हैं । अगर आपके यूट्यूब चैनल में यह विकल्प चालू है तो । इसमें आप लोग अपने सब्सक्राइब यह  पूछ सकते हैं की आपको अगली वीडियो किस टॉपिक पर चाहिए तथा आप अपने हिसाब से भी कुछ सवाल पूछ सकते हैं । 


4. अच्छा यूट्यूब वीडियो बनाएं       

                                           आपको अपनी यूट्यूब वीडियो को इस तरह से कुछ बनाना है जिससे देखने वाले व्यक्ति को कुछ फायदा हो । वह फायदा किसी भी चीज में हो सकता है आपकी वीडियो से वह शिक्षा लेकर जा सकता है यहां आपका चैनल हंसाने वाला है तो मनोरंजन होकर जा सकता है । तो यहा पर यही है कि आप अपने यूट्यूब वीडियो को अच्छा बनाएं जिससे सामने देखने वाली व्यक्ति को किसी ना किसी तरह से आपकी वीडियो से लाभ हो न कि आपकी वीडियो से निराश । 


5. यूट्यूब चैनल का विश्लेषण करना

                                                आप लोगों को अपने यूट्यूब चैनल को ग्रो करने के लिए समय के साथ चलना होगा तथा समय के साथ अपने आपको बेहतर करना होगा । लेकिन बात यह आती है कि हमे कैसे पता चलेगा की हम लोग बेहतर कर रहे हैं या नहीं । इसके लिए आप लोग अपने चैनल को विश्लेषण कर सकते हैं । जिसमें आप लोग अपने यूट्यूब वीडियो में आए कमेंट को देख सकते हैं तथा अपने यूट्यूब वीडियो के वॉच टाइम को देख सकते हैं । इसी के साथ आप लोग अपने वीडियो के इंप्रेशन भी देख सकते हैं और सीपीआर भी देख सकते हैं । आप लोगों को अगर अपनी यूट्यूब वीडियो का वॉच टाइम, इंप्रेशन, सीटीआर और कमेंट अच्छे देखने को मिलते है । तो आप लोग समझ सकते हैं कि आपका चैनल सही दिशा में बढ़ रहा है । लेकिन दूसरी जगह अगर आपके यूट्यूब वीडियो का वोच टाइम आपके अनुसार सही नहीं आ रहा तथा आपके वीडियो का सीटीआर भी सही नहीं आ रहा है ।

तब आप लोगों को अपने यूट्यूब वीडियो को और अच्छा बनाने की कोशिश करनी है तथा थंबनेल को भी और अच्छा बनाने की कोशिश करनी है । 


6. यूट्यूब वीडियो में एचयो करें

                                        आप लोगों का यूट्यूब चैनल तभी ग्रो होगा, जब आपकी यूट्यूब वीडियो पर दर्शक आएगे । आपके यूट्यूब वीडियो पर अगर दर्शक ही नहीं आ रहे हैं । तो आप लोगों का यूट्यूब चैनल ग्रो कहा से होने वाले हैं । इसलिए आप लोग अपनी वीडियो में एचयो जरूर से करें, एचयो से आपको सामान्य से काफी ज्यादा दर्शक मिल सकते हैं अपने यूट्यूब वीडियो में । जब आप लोगों की यूट्यूब वीडियो पर दर्शक आएगे, और वही दर्शक जब आपसे सब्सक्राइबर के रूप में आप से जुड़ेगे । तो ऐसे ही आप लोगों का यूट्यूब चैनल धीरे-धीरे कर - कर ग्रो होगा ।

अगर आप लोगों का एक नया यूट्यूब चैनल है तो उसको ग्रो होने में समय लगेगा । इसलिए आप लोग अपने धैर्य बनाकर रखिएगा और इस पोस्ट में बताई गई चीजों को अप्लाई कीजिएगा ‌। आपका यूट्यूब चैनल जरूर से ग्रो होगा, आप लोग अगर सही तरीके से सारा कुछ काम अपने यूट्यूब चैनल पर करते हैं तो ।



तो यहा पर आप लोग इन चीजों को ध्यान में रखकर काफी आसानी के साथ अपने यूट्यूब चैनल को ग्रो कर सकते हैं ।




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूट्यूब चैनल के लिए टॉप 10 श्रेणी 2021

  दोस्तों आप लोगों को अपने यूट्यूब चैनल को ज्यादा ग्रो करना है तो आप लोगों को एक श्रेणी को लेकर अपने चैनल को जारी रखना होगा । लेकिन आप लोगों को यह जानकारी नहीं है की यूट्यूब पर कौन-कौन सी श्रेणियां हैं । तो यहा पर हम आप लोगों को यूट्यूब की टॉप 10 श्रेणियां बताएंगे जिनमें से आप लोग किसी एक श्रेणी का चुनाव कर सकते हैं । वैसे तो आप लोगो को यूट्यूब पर अपने चैनल के लिए श्रेणी अपनी रूचि के हिसाब से चुननी चाहिए । इससे आप लोग काफी अच्छी वीडियो बना पाते हैं तथा कभी भी अपने काम से थकते नहीं है । लेकिन अगर आप लोगों को यह पता ही नहीं की आपको किस श्रेणी में रूचि है । तब यहा पर आपको बताई जाने वाली 10 श्रेणी मे से किसी एक श्रेणी का आप लोग चुनाव कर सकते हैं । यूट्यूब चैनल के लिए 10 लोकप्रिय श्रेणियां 1.टेक श्रेणी                आप लोगों को अगर मोबाइल फोन जैसी चीजों में रूचि है या आप लोगों को इंटरनेट और इंटरनेट से जुड़ी चीजों में रूची है । तो आप लोग टेक श्रेणी का चुनाव कर सकते हैं ।  जि...

ऑनलाइन तरीके से पैसे कैसे कमाएं

  दोस्तों ऑनलाइन पैसे कमाना काफी ज्यादा आसान होता है जिसमें आप लोग घर बैठे ऑनलाइन तरीके से पैसे कमा सकते हैं । ऑनलाइन की मदद लेकर काफी  सारे लोगों ने व्यापार भी किया है जिससे उनको ऑनलाइन से काफी ज्यादा फायदा हुआ है । इसी के साथ काफी सारे लोग ऑनलाइन तरीके से पैसे भी कमाते हैं । इस वाली पोस्ट में आपको ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीकों के बारे में बताऊंगा । जिसमे आप लोग ऑनलाइन तरीके से काफी अच्छे खासे पैसे कमा पाओगे जो आप लोगों ने कभी सोचा भी नहीं होगा ।  1. यूट्यूब              आप लोग यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करके पैसे कमा सकते हो । जिसमें आप लोगों को पैसे कमाने के लिए तीन विकल्प मिल जाते है यूट्यूब पर । पहला विकल्प है - यूट्यूब मुद्रीकरण दूसरा विकल्प है - एफिलिएट मार्केटिंग तीसरा विकल्प है - ब्रांड प्रायोजित आप लोग इन तीनों ही विकल्प का इस्तेमाल करके यूट्यूब से पैसे कमा सकते हैं । 2. ब्लॉगिंग करके                     ...

गणित विषय में 99% कैसे लाएं मोबाइल फोन से 2021 हिंदी भाषा में

  दोस्तों गणित एक ऐसी विषय रही है जिसमें काफी सारे बच्चे इसको समझ ही नहीं पाते और जो इसको समझ लेता है वह परीक्षा में 99% से ऊपर ही नंबर लाता है । इसी के साथ काफी सारे बच्चों के मन में इस विषय के प्रति काफी सारा डर रहता है तो यहां पर इस वाली पोस्ट पर हम आपको गणित विषय में 99% किस तरह से लाए जाते हैं । वह आप लोगों को बताएंगे तथा गणित के प्रति डर को किस तरह से दूर किया जाता है, वह भी हम आपको हम बताएंगे । आपको इस पोस्ट से काफी ज्यादा मदद मिलने वाली है और जो आपके मन में गणित विषय के प्रति डर है तथा जो आपको गणित विषय में 99% लाने हैं वह आपको जरूर से मिलेगे । आप लोग अगर इस पोस्ट में बताई गई सभी चीजों को फॉलो करते हैं तब ।  गणित विषय के प्रति डर को कैसे दूर करें                                                       आपक...