सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

यूट्यूब वीडियो कैसे बनाते हैं 2021 मोबाइल फोन से

 दोस्तों आज के वर्तमान समय में काफी सारे लोगों ने अपना यूट्यूब चैनल ओपन किया है, यूट्यूब से पैसे कमाने के लिए या यूट्यूब से लोकप्रिय होने के लिए जबकि आप लोगों को भी पता है की यूट्यूब चैनल बनाना काफी नहीं होता है ।



यूट्यूब चैनल पर वीडियो अपलोड करना भी काफी ज्यादा जरूरी है यूट्यूब से पैसे कमाने के लिए तथा यूट्यूब पर लोकप्रिय होने के लिए लेकिन अगर आपको यूट्यूब वीडियो बनाने से जुड़ा ज्ञान नहीं है । तो आज की इस पोस्ट में मैं आपको यूट्यूब वीडियो बनाने से जुड़ा ज्ञान दूंगा । 


1. यूट्यूब वीडियो के टॉपिक का चुनाव करें

                                                         आप लोगों को यूट्यूब वीडियो बनाने से पहले अपने यूट्यूब चैनल की श्रेणी के हिसाब से टॉपिक का चुनाव जरूर से कर लेना चाहिए । आप अपने टॉपिक के बारे में ज्यादा जानने के लिए यूट्यूब सर्च इंजन तथा गूगल सर्च इंजन का सहारा ले सकते हैं । इन दोनों इस सर्च इंजन से आपको अपनी यूट्यूब वीडियो के बारे में काफी ज्यादा जानकारी मिलेगी । इसके साथ ही जिस टॉपिक के बारे में आपने वीडियो बनाया है उसके बारे में आप इन दोनों की सर्च इंजन से जानकारी लेकर और अच्छे से उस वीडियो में उस टॉपिक के बारे में बता पाओगे । 

इसलिए एक बार इन दोनों ही सर्च इंजन का इस्तेमाल जरूर से कर लीजिएगा आपको काफी ज्यादा मदद मिलेगी । आप लोगों को अगर इन दोनों सर्च इंजन से मदद ना मिले तो आप लोग बिंग सर्च इंजन की भी मदद ले सकते हैं । इसी के साथ आपको इंटरनेट पर काफी सारी वेबसाइट भी देखने को मिल जाएगी,जो आपकी यूट्यूब वीडियो के टॉपिक को खोजने में मदद करेगी । तो आप लोग उन वेबसाइट की भी मदद ले सकते हैं ।


2. यूट्यूब वीडियो कि लिपि लिखे

                                             जब आप लोग अपनी यूट्यूब वीडियो का टॉपिक का चुनाव कर ले । तब आप लोगों को अपने यूट्यूब वीडियो के टॉपिक के हिसाब से छोटी लाइनों में लिपि लिखनी है । जिससे आप अपनी यूट्यूब वीडियो में बताने वाली चीजों को भूलों ना और जो आप लोग अपनी वीडियो में बताना चाहते हैं वह आप लोग बता सके । इसी के साथ लिपि लिखने का एक और फायदा यह भी होता है कि आपको यह पहले से ही पता होता है की मुझे अपनी वीडियो में क्या बताना है । इसी के साथ अगर कुछ लाइनें अच्छी नहीं है और आपको लगता है की वह लाइने वीडियो पर बुरा असर डालेगी । तो आप लोग उन लाइन को उसी लिपि में काट सकते हैं और अपनी वीडियो के लिए बहुत बढ़िया लिपी तैयार कर सकते हैं । आपको अपनी लिपि में महत्वपूर्ण पॉइंट को ही लिखना है । 


3. यूट्यूब वीडियो बनाने की शुरुआत करना

                                                        जब आप लोग अपने यूट्यूब वीडियो के लिए टॉपिक का चुनाव कर लेंगे तथा लिपि तैयार कर देगे । तब आप लोगों को वीडियो बनाने की शुरुआत करनी होगी । उससे पहले आपको यह चुनाव करना होगा की आप लोग वीडियो फेस कैम बनाएगे या स्क्रीन रिकॉर्डिंग वीडियो बनाएंगे ।

फेस कैम वीडियो में आपको कैमरे के सामने बोलना होगा तथा स्क्रीन रिकॉर्डिंग वीडियो में आपकी फोन की स्क्रीन होगी और उस पर आपको वॉइस ओवर करनी होगी । इसी के साथ आप कॉपीराइट मुक्त वीडियो या फोटो डाउनलोड करके भी वॉइस ओवर कर सकते हैं । लेकिन मेरा आप लोगों से सुझाव रहेगा की आप लोग फेस कैम वीडियो ही बनाए । फेस कैम वीडियो से लोग आपको जान पाएगे और उनको यह पता चल पाएगा की जो व्यक्ति बोल रहा है उसके पीछे कौन है । लेकिन अगर आपके पास एक अच्छा मोबाइल कैमरा नहीं है तथा माइक नहीं है । तो आप लोग स्क्रीन रिकॉर्डिंग वीडियो के साथ अपना वीडियो बना सकते हैं । जबकि आपके पास अगर एक अच्छा कैमरा है तथा एक कम कीमत का अच्छा माइक है तो आप लोग फेस कैंप ही वीडियो बनाए । यह जरूरी नहीं कि आपके पास डीएसएलआर का ही कैमरा हो आपके पास मोबाइल फोन का कैमरा है तो भी चलेगा और आज की वर्तमान समय में मोबाइल फोन के कैमरे काफी अच्छी देखने को मिल रहे । तो आप लोग मोबाइल फोन का कैमरा इस्तेमाल कर सकते हैं जो आपको एक अच्छी क्वालिटी दे । इसी के साथ आपको एक माइक भी सही होगा जिससे आपकी वॉइस क्वालिटी अच्छी आए । तो आप लोगों को काफी कम कीमत में काफी अच्छे माइक देखने को मिल जाएगे ऑनलाइन तथा ऑफलाइन बाजार में । तो आप लोग वा से माइक खरीद सकते हैं ।

आप अपनी फेस कैम वीडियो ओपन कैमरा एप्लीकेशन की मदद से रिकॉर्ड कर सकते हैं जिसमें आपको काफी सारी चीजें देखने को मिल जाती है । इसके साथ ही काफी सारे लोग इसी एप्लीकेशन का इस्तेमाल करते हैं अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्डिंग करने के लिए तो आप लोग भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं ।

अभी जब आप लोग कैमरे के सामने आपका वीडियो रिकॉर्ड करेंगे तब आपको कैमरे के सामने बोलने में परेशानी आ सकती है तो आप लोग उसके लिए प्रैक्टिस कर सकते हैं जितना आप लोग प्रैक्टिस करेंगे उतना आप समय के साथ बेहतर बनते जाएगे । इसी के साथ आप अपने मोबाइल फोन के फ्रंट कैमरा से भी वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं इससे आपको बोलने में और भी ज्यादा आसानी होगी । आप लोग शुरुआत में अगर कैमरे के सामने बोलते-बोलते अटक जाते हैं तो आप लोग छोटा-छोटा समय लेकर वीडियो बना सकते हैं । जिसमें आप लोग जहा अटके थे, उस भाग को वीडियो एडिटिंग के सहारे से आप लोग हटा सकते है और ऐसे-ऐसे करके आप लोग अपने वीडियो को तैयार कर सकते हैं ।

 


4. यूट्यूब वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद

                                                  जब आप लोग अपनी यूट्यूब वीडियो को रिकॉर्ड कर लेगे । तब आप लोगों को अपनी यूट्यूब वीडियो को संपादित करनी है । संपादित में आप लोग अपनी रिकॉर्ड की गई यूट्यूब वीडियो को और अच्छा बना सकते हैं तथा रिकॉर्ड करते समय आई गलतियों को ठीक कर सकते हैं । जब आप लोग यह सब कुछ कर लेंगे,तब आपकी वीडियो तैयार हो जाएगी । अभी आपको अपनी यूट्यूब वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड करनी है । इसके साथ ही आपका सारा कुछ काम हो जाएगा ।





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूट्यूब चैनल के लिए टॉप 10 श्रेणी 2021

  दोस्तों आप लोगों को अपने यूट्यूब चैनल को ज्यादा ग्रो करना है तो आप लोगों को एक श्रेणी को लेकर अपने चैनल को जारी रखना होगा । लेकिन आप लोगों को यह जानकारी नहीं है की यूट्यूब पर कौन-कौन सी श्रेणियां हैं । तो यहा पर हम आप लोगों को यूट्यूब की टॉप 10 श्रेणियां बताएंगे जिनमें से आप लोग किसी एक श्रेणी का चुनाव कर सकते हैं । वैसे तो आप लोगो को यूट्यूब पर अपने चैनल के लिए श्रेणी अपनी रूचि के हिसाब से चुननी चाहिए । इससे आप लोग काफी अच्छी वीडियो बना पाते हैं तथा कभी भी अपने काम से थकते नहीं है । लेकिन अगर आप लोगों को यह पता ही नहीं की आपको किस श्रेणी में रूचि है । तब यहा पर आपको बताई जाने वाली 10 श्रेणी मे से किसी एक श्रेणी का आप लोग चुनाव कर सकते हैं । यूट्यूब चैनल के लिए 10 लोकप्रिय श्रेणियां 1.टेक श्रेणी                आप लोगों को अगर मोबाइल फोन जैसी चीजों में रूचि है या आप लोगों को इंटरनेट और इंटरनेट से जुड़ी चीजों में रूची है । तो आप लोग टेक श्रेणी का चुनाव कर सकते हैं ।  जि...

ऑनलाइन तरीके से पैसे कैसे कमाएं

  दोस्तों ऑनलाइन पैसे कमाना काफी ज्यादा आसान होता है जिसमें आप लोग घर बैठे ऑनलाइन तरीके से पैसे कमा सकते हैं । ऑनलाइन की मदद लेकर काफी  सारे लोगों ने व्यापार भी किया है जिससे उनको ऑनलाइन से काफी ज्यादा फायदा हुआ है । इसी के साथ काफी सारे लोग ऑनलाइन तरीके से पैसे भी कमाते हैं । इस वाली पोस्ट में आपको ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीकों के बारे में बताऊंगा । जिसमे आप लोग ऑनलाइन तरीके से काफी अच्छे खासे पैसे कमा पाओगे जो आप लोगों ने कभी सोचा भी नहीं होगा ।  1. यूट्यूब              आप लोग यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करके पैसे कमा सकते हो । जिसमें आप लोगों को पैसे कमाने के लिए तीन विकल्प मिल जाते है यूट्यूब पर । पहला विकल्प है - यूट्यूब मुद्रीकरण दूसरा विकल्प है - एफिलिएट मार्केटिंग तीसरा विकल्प है - ब्रांड प्रायोजित आप लोग इन तीनों ही विकल्प का इस्तेमाल करके यूट्यूब से पैसे कमा सकते हैं । 2. ब्लॉगिंग करके                     ...

गणित विषय में 99% कैसे लाएं मोबाइल फोन से 2021 हिंदी भाषा में

  दोस्तों गणित एक ऐसी विषय रही है जिसमें काफी सारे बच्चे इसको समझ ही नहीं पाते और जो इसको समझ लेता है वह परीक्षा में 99% से ऊपर ही नंबर लाता है । इसी के साथ काफी सारे बच्चों के मन में इस विषय के प्रति काफी सारा डर रहता है तो यहां पर इस वाली पोस्ट पर हम आपको गणित विषय में 99% किस तरह से लाए जाते हैं । वह आप लोगों को बताएंगे तथा गणित के प्रति डर को किस तरह से दूर किया जाता है, वह भी हम आपको हम बताएंगे । आपको इस पोस्ट से काफी ज्यादा मदद मिलने वाली है और जो आपके मन में गणित विषय के प्रति डर है तथा जो आपको गणित विषय में 99% लाने हैं वह आपको जरूर से मिलेगे । आप लोग अगर इस पोस्ट में बताई गई सभी चीजों को फॉलो करते हैं तब ।  गणित विषय के प्रति डर को कैसे दूर करें                                                       आपक...