नमस्कार दोस्तों अगर आप लोगों का एक यूट्यूब चैनल है तो आप लोग यूट्यूब पर वीडियो अपलोड जरूर से करते होगे ।
आप लोगों ने यूट्यूब की थंबनेल वाले विकल्प के बारे में जरूर से चुना होगा । यह यूट्यूब वीडियो मे दी गई चीजों को दर्शाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है । यूट्यूब थंबनेल मे आपको काफी कम शब्दों में अपनी वीडियो के बारे में जानकारी देनी होती है । जिससे दर्शक को पता चल सके की इस वीडियो में क्या बताया गया है, वैसे तो दर्शक आपके शीर्षक से भी पता लगा सकते हैं कि आपकी वीडियो में क्या दिया हुआ है । लेकिन अभी वर्तमान समय में दर्शक थंबनेल को देख कर ही वीडियो पर क्लिक करते हैं । इसलिए आपकी यूट्यूब वीडियो की थंबनेल अच्छा होना काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है । तो आज की इस पोस्ट में हम आपको यही बताएंगे की एक अच्छी यूट्यूब थंबनेल कैसे बनाते हैं । इसी के साथ हम आपको यह भी बताएंगे की यूट्यूब थंबनेल को वीडियो में अपलोड कैसे करते हैं ।
यूट्यूब थंबनेल कैसे बनाते हैं
यूट्यूब थंबनेल बनाने के लिए आपके पास फोटो संपादित करने वाली एप्लीकेशन होनी आवश्यक है और हाल ही में पिक्स आर्ट एवं पिक्सल्लब एप्लीकेशन का प्रयोग मोबाइल डिवाइस में सबसे ज्यादा किया जा रहा है । यूट्यूब थंबनेल को बनाने के लिए । इनमें सबसे ज्यादा पिक्सेल लैब का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जा रहा है । पिक्चर लैब से लोग काफी अच्छी थंबनेल बनाते हैं और आज कल सभी यूट्यूबर पिक्चर लैब का ही इस्तेमाल करते हैं । तो आप लोग भी पिक्चर लैब का इस्तेमाल कर सकते हैं ।
एक अच्छी थंबनेल बनाने के लिए आपको यह चीजें करनी है -
सही फोटो को चुनाव
आपको यूट्यूब थंब नेल बनाने के लिए एक अच्छे फोटो का चुनाव करना काफी ज्यादा जरूरी है । तो आप लोग यूट्यूब थंबनेल बनाने से पहले एक अच्छी फोटो का चुनाओ जरूर से कर ले ।
वीडियो के बारे में जानकारी देना
आपको अपने थंबनेल में अपने वीडियो के बारे में छोटी बहुत जानकारी देनी है जिससे सामने वाला व्यक्ति यह जान पाए कि आप अपने वीडियो में क्या बताने वाले है । आपको अपनी यूट्यूब थंबनेल में काफी सारी जानकारी अपने वीडियो के बारे में नहीं देनी है तथा ज्यादा आपको अपने यूट्यूब हमने पर अक्षर नहीं लिखने । आप कोशिश करें की कम से कम अक्षरों में यूट्यूब थंबनेल से मैं अपने वीडियो के बारे में जानकारी दु । इसी के साथ लोग मेरे वीडियो पर क्लिक करें ।
यूट्यूब थंबनेल को संपादित करना
आपको अपनी यूट्यूब थंबनेल को अच्छा दिखाने के लिए उसको संपादित भी करना होगा । जिससे आपकी यूट्यूब थंबनेल देखने में काफी ज्यादा आकर्षित लगे । उसके लिए आपको अपने फोटो में कलर के साथ बदलाव करने होंगे । इसी के साथ आपको गूगल से कॉपीराइट मुक्त ओवरले डाउनलोड करने पड़ेगे, अपने यूट्यूब वीडियो के हिसाब से ।
जिससे आपकी थंबनेल देखने में काफी ज्यादा आकर्षित लगे । इसी के साथ जो फोटो आप अपने यूट्यूब थंबनेल के लिए प्रयोग करने वाले हैं उसको एक बार का काट - छांट जरूर से ले । ठीक तरह से जिससे कुछ फोटो का बेकार का हिस्सा हट जाए ।
आप अपनी यूट्यूब थंबनेल को अच्छा दिखाने के लिए उसके कलर के साथ भी बदलाव कर सकते हैं । उदाहरण के लिए - आप उस फोटो की चमक ज्यादा कम कर सकते हैं तथा विजेट को भी जोड़ सकते हैं । इसी के आप और भी काफी सारे कलर बदलाल कर सकते हैं । इसी के साथ आप लोग और भी काफी सारी चीजें कर सकते हैं । अपनी थंबनेल को और भी ज्यादा अच्छा दिखाने के लिए । लेकिन उसके लिए आपको फोटो संपादित एप्लीकेशन चलानी आनी चाहिए । तो आप लोग पिक्स आर्ट या पिक्चर लैब दोनों में से एक एप्लीकेशन के बारे में जानकारी तथा उसको जरूर से सीख लीजिएगा । यह एप्लीकेशन यूट्यूब थंबनेल बनाने के लिए काफी ज्यादा मददगार साबित होगी । इसलिए आपको इन एप्लीकेशन के बारे में जरूर से जानकारी ले लीजिएगा तथा इनको जरूर से सीख लीजिएगा ।
यूट्यूब थंबनेल बनाने में आने वाली परेशानियों का निवारण
आप लोगों से अगर यूट्यूब थंबनेल सही तरीके से नहीं बन रही है और आप लोग भी परेशान हो रहे है की यूट्यूब थंबनेल को सही तरीके से कैसे बनाएं । इसी के साथ आप लोग इसका निवारण खोज रहे, तो यहां पर हम आपको इसका निवारण बताएगे ।
यूट्यूब थंबनेल में आने वाली परेशानियों के निवारण
आप लोगों को यूट्यूब थंबनेल बनाने में परेशानी आ रही है तो आप लोग अपने वीडियो के टॉपिक के हिसाब से यूट्यूब पर वीडियो सर्च कर सकते हैं । इसके साथ उन वीडियो थंबनेल देखकर आप लोग प्रेरित हो सकते हैं और आप अपनी थंबनेल बनाने की काबिलियत को बढ़ा सकते हैं ।
अगर आप लोगों को फिर भी समस्या है यूट्यूब थंबनेल बनाने में तो आप लोग यूट्यूब पर वीडियो देख सकते हैं ।
यूट्यूब थंबनेल अपलोड कैसे करें
जब आप लोगों की यूट्यूब थंबनेल बन जाती है तब आपको उसको अपने वीडियो में अपलोड करना होता है । तो आपकी अगर थंबनेल तैयार हो गई है और आप उसे अपने यूट्यूब वीडियो में अपलोड करना चाहते हैं । उससे पहले आपको अपनी यूट्यूब थंबनेल की जांच कर लेनी है की आपकी यूट्यूब थंबनेल यूट्यूब की गाइडलाइन को फॉलो करती या नहीं है । आप लोगों की थंबनेल अगर यूट्यूब की गाइडलाइन को फॉलो नहीं करती है तो आपको वह थंबनेल हमने अपने वीडियो में अपलोड नहीं करनी है । अगर आप फिर भी उस थंबनेल को अपनी वीडियो में अपलोड करते हैं तो आपको यूट्यूब की तरफ से स्ट्राइक पर सकती है । तो यहां पर आपको वही थंबनेल बनानी है जो यूट्यूब की गाइडलाइन को फॉलो करें । अगर आपकी थंबनेल यूट्यूब गाइडलाइन को फॉलो करती है । तो आप लोग उस थंबनेल को अपलोड कर सकते हैं । यूट्यूब थंबनेल को अपलोड करने के लिए आप लोग वाई थी स्टूडियो एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं । आप लोग इसके अलावा यूट्यूब को किसी भी ब्राउज़र में डेस्कटॉप मोड में ओपन करके भी थंबनेल अपलोड कर सकते हैं ।

Slots by Pragmatic Play - AprCasino
जवाब देंहटाएंPragmatic www.jtmhub.com Play. Pragmatic Play. Pragmatic Play. Slot apr casino Machine. https://febcasino.com/review/merit-casino/ The Dog House. Slots. 출장안마 Wild West Gold. Pragmatic Play. Jackpot kadangpintar Party.